• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शहर में लगेंगे 100 ई-चार्जिंग स्टेशन

शहर में ई-वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण 100 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बगैर किसी खर्च के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) से लगवाए जाएंगे। प्राधिकरण महज लगाने की जगह देगा। पीएसयू प्रति यूनिट से 18 रुपये वाहन चार्जिंग शुल्क लेंगे। इसमें से 1 रुपया प्रति यूनिट प्राधिकरण को मिलेगा। बिजली कनेक्शन, देखरेख, संचालन की जिम्मेदारी पीएसयू की ही होगी।प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब आगे तीन पीएसयू से करार किया जाएगा। इन पीएसयू से प्राधिकरण की वार्ता हो चुकी है। जीएम ने बताया, इनकी परियोजना का प्रस्तुतिकरण अभी देखा जाना शेष है।

इसमें पहले से इस क्षेत्र का अनुभव भी देखा जाएगा। चार्जिंग स्टेशन पर बस, कार व दो पहिया वाहनों के फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।बढ़ रहे हैं ई-वाहन, नहीं हैं चार्जिंग स्टेशनइसके पहले शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए वर्ष 2018-19 में करार हुआ था। समझौते के तहत दिसंबर 2020 तक पूरे शहर में 54 स्थानों पर 169 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने थे। लेकिन, तय समय सीमा बीतने के वर्षों बाद भी अब तक केवल 69 चार्जिंग पॉइंट ही स्थापित हो पाए। इनमें से भी 37 पॉइंट बिजली कनेक्शन न होने के कारण आज तक चालू नहीं हो सके हैं। वहीं, जो स्टेशन पहले चालू किए गए थे, उनमें से भी अधिकांश बंद पड़े हैं। वर्तमान में जिले में 60 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-वाहनों की बढ़ती संख्या के अनुपात में उन्हें चार्ज करने के लिए बुनियादी ढांचे का अभाव है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )