• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: बाजार के 114 दुकानदारों ने बिल्डर प्रबंधन पर अवैध निर्माण व विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंगवुड बाजार के 114 दुकानदारों ने बिल्डर प्रबंधन पर अवैध निर्माण व विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में अभी कोई अध्यक्ष या समिति नहीं है। इसका फायदा उठाकर बिल्डर प्रबंधन ने उनकी दुकानों के सामने स्थित कामन एरिया में कियोस्क यानी खोखे बना रही है। ताकि निजी किराया वसूला जा सके। उन्होंने बताया कि ये निर्माण पूरी तरह अवैध है। कियोस्क बनने से उनका रास्ता बंद हो जाएगा और व्यापार ठप पड़ जाएगा। जिसके विरोध में दुकानदारों ने हंगमा कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रूकवाने के साथ ही दुकानदारों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोप है बिल्डर प्रबंधन की टीम अब उन्हें बिजली और पानी की सप्लाई काटने की सीधी धमकी दे रही है। मेंटनेंस टीम के लोग दुकानदारों को गंभीर परिणाम भुगतने का डर दिखा रहे हैं। मेंटनेंस प्रबंधन का कहना है कि आरोप निराधार है पुलिस हस्तक्षेप के बाद किसी को कोई धमकी नहीं दी गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )