• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: मां ने टीवी देखने से मना किया तो 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

 थाना फेस-दो क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में रहने वाले एक 12 वर्षीय छात्र ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के अनुसार छात्र टीवी ज्यादा देखता था, उसकी मां ने डांट दिया था। इस बात से वह नाराज था।

 थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम नगला चरण दास में रहने वाला गोलू (12 वर्ष) पुत्र अमित एक स्कूल से पांचवी कक्षा में पढ़ रहा था। वह टीवी देखने का आदी था। उसकी मां ने टीवी देखने को लेकर उसे डांट दिया था, तथा धमकी दी थी कि अगर टीवी देखना बंद नहीं करेगा तो टीवी का केवल कटवा देंगे। इस बात से वह परेशान हो गया तथा उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब उसके माता-पिता काम से लौट कर आए तो उन्होंने उसे फंदे से लटके हुए पाया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )