• Wed. Jan 14th, 2026

फरीदाबाद: राशन डिपो के औचक निरीक्षण में 3249 किलो गेहूं मिला अधिक

जवाहर कॉलोनी स्थित राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।। इस दौरान डिपो पर 3249 किलो गेहूं स्टॉक से अधिक मिला। नियम के तहत ये राशन कार्ड धारकों में बांटा जाना था जो नहीं बांटा गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप ने शिकायत देकर राशन डिपो धारक के खिलाफ सारन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सोमवार शाम सूचना मिली कि एनआईटी इलाके के एक राशन डिपो पर धांधली चल रही है। डिपो धारक असल कार्डधारकों को सरकारी राशन वितरित करने की बजाय कालाबाजारी की नीयत से ऑनलाइन स्टॉक से अधिक स्टॉक किये हुए है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी साकिर हुसैन के नेतृत्व में दस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप की संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने जवाहर कॉलोनी में शिवराज के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। यहां पर महेश नोमिनी हाजिर मिला।
महेश ने टीम को स्टॉक चेक कराया। इस डिपो धारक को विभाग से एक मशीन व 2 अन्य राशन डिपो धारक अजय व वीरेंद्र की मशीन की सप्लाई अटैच की हुई मिली। निरीक्षण पर तीनों डिपो के स्टॉक का भौतिक व ऑनलाइन स्टॉक अनुसार मिलान किया गया। मिलान करने पर तीनों राशन डिपो के स्टॉक में कुल 374 कट्टे गेहूं, 1138 लीटर तेल व 5.20 क्विंटल चीनी मिली। भौतिक निरीक्षण पर ऑनलाइन स्टॉक व मौका पर मिले राशन का मिलान करने पर 31 लीटर तेल अधिक, 10 किलो चीनी और 32.49 क्विंटल गेहूं अधिक मिला। इसके चलते डिपो धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *