• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ट्रेन में अंडाकारी खाकर 40 यात्री हुए बीमार,सेंट्रल स्टेशन पर गाड़ी पहुंचते ही डॉक्टरों ने यात्रियों का किया मेडिकल चेकअप

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों के इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर टीम पहुंची। दरअसल यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22534 में अंडाकरी और अंडा​ बिरयानी खाने से एसी कोच के करीब 40 यात्रियों की हालत खराब हो गई। उन्हें उल्टी, पेट में दर्द और जी मचलाने की समस्या हुई। टीटीई ने आनन फानन रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के सुबह सात बजे झांसी स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों का इलाज हुआ। यह ट्रेन दोपहर 12 बजे कानपुर सेंट्रल आई। यहां लोको अस्पताल के अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। ट्रेन के करीब 30 यात्रियों को दवाएं और ओआरएस का घोल दिया गया। रेलवे के अ​धिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईआरसीटीसी के स्टाल से नमूने जांच के लिए भरे गए। यशवंतपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार की रात बलारशाह स्टेशन पर पहुंची। यहां वेंडर ने यात्रियों से आर्डर लिया। रात 9.30 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन पहुंची और वेंडर ने बी-वन से लेकर नाइन तक कोच में यात्रियों को खाना दिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने अंडा करी और अंडा बिरयानी खाई। सुबह के समय अचानक यात्रियों की तबियत खराब हो गई। यात्रियों को उल्टी आने, जी मचलाने और पेट में दर्द की समस्या हुई। कोच अटैंडेंट और टीटीई ने रेलवे कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही झांसी रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर अलर्ट हो गए। एसी कोच के बीमार यात्रियों का इलाज हुआ। इधर मैसेज कानपुर सेंट्रल के अधिकारियों को भी भेजा गया। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर 12.02 मिनट पर आई। यहां एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी, लोको अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र प्रसाद और अन्य उॉक्टरों की टीम पहुंची। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के काम​र्शियल स्टाफ भी मौजूद रहा। एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सेंट्रल पर करीब 30 यात्रियों को दवाएं दी गई। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)