• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-सुल्तानपुर में ‘कटका महोत्सव’ में 48 स्कूली बच्चे हुए शामिल, फस्ट-सेकेंड पोजीशन पर रही बेटियां

यूपी के सुल्तानपुर में कटका महोत्सव के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह और जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा पंडित प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज कटका खानपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रविंद्र प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदराज वर्मा पंकज ज़िला पंचायत सदस्य रहे।

एक लड़के ने भी मारी बाजी कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में अमरनाथ सिंह राष्ट्रीय प्रभारी सत्य क्रांति पार्टी, रूपेश सिंह भाजपा नेता, जया सिंह समाजसेवी रही। जिले स्तर पर प्रथम स्थान पर दीपा मिश्रा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज कूरेभार, दूसरे स्थान पर गायत्री विश्वकर्मा पंडित प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज कटका खानपुर और तीसरे स्थान पर विराट पांडेय एके शिक्षा निकेतन अगनाकोल रहे। जिले के 48 विद्यालयों में यह प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। 11 बच्चों को घड़ी व सर्टिफिकेट से गया नवाजा इसके बाद टॉप 11 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों बच्चों को साइकिल, मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। टॉप 11 बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा घड़ी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष ने सभी का प्रकट किया आभार इस मौके पर उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उदराज वर्मा ‘पंकज’ ने कहा कि कटक क्लब सामाजिक संस्था समाजिक क्षेत्र के साथ ही बच्चों के भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार के निरंतर आयोजन करती रहती है। इसके साथ बच्चों का प्रोत्साहन भी करती है। कटका क्लब के द्वारा किए जा रहे है सामाजिक कार्यों की उन्होंने सहाना की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सत्य क्रांति पार्टी अमरनाथ सिंह राष्ट्रीय प्रभारी ने कहा कि कटका क्लब सामाजिक संस्था जिस प्रकार से समाज सेवा के क्षेत्र में विगत दिनों से निरंतर विभिन्न प्रकार के आयोजन कर रही है यह सराहना का विषय है। और संस्था के लिए हम निरंतर एकजुट रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )