• Mon. Feb 16th, 2026

विदेश में शाहरुख की ‘डंकी’ ने कर डाली इतने की कमाई, औंधे मुंह गिरी प्रभास की ‘सलार’

ByIcndesk

Dec 26, 2023
Report By – Himanshu Garg (Delhi)

साल 2023 के खत्म होने से पहले भारत के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रभास की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में बवाल मचा रखा है। शाहरुख की ‘डंकी’ अनाउंसमेंट के समय से ही क्रिसमस वीकेंड के लिए शिड्यूल थी। लेकिन इसी वीकेंड पर जब प्रभास की ‘सलार’ रिलीज हुई तो उसने बॉक्स ऑफिस में रंग जमा दिया। भारतीय सिनेमा के इस तगड़े क्लैश ने ऐसा माहौल बना दिया कि ये साल का सबसे बड़ा सिनेमा इवेंट बन गया। प्रभास की एक्टिंग के इतने लोग दिवाने है कि उनकी गिनती साउथ के साथ-साथ इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में की जाती है। यहीं नहीं ‘बाहुबली 2’ के बाद से ही वो ओवरसीज मार्किट में भी भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके है।

‘डंकी’ अभी ‘सलार’ के मुकाबले काफी पीछे
मीडिया रिपोट के अनुसार, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ अभी ‘सलार’ के मुकाबले काफी पीछे है। लेकिन पहले वीकेंड के बाद ओवरसीज मार्किट में ‘डंकी’ की फिल्म का कलेक्शन ‘सलार’ से ज्यादा रहा। यहां दिलचस्प बात ये है कि विदेशों में शाहरुख की फिल्म डायरेक्ट रिलीज हुई थी, बिना पेड प्रीमियर के. जबकि ‘सलार’ के ओवरसीज कलेक्शन में पेड प्रीमियर की कमाई भी शामिल रही। फिर भी शाहरुख की ‘डंकी’ इससे आगे निकल गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस ट्रैकर निशित शॉ ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि जहां ‘डंकी’ ने 4 दिन में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 10.20 मिलियन डॉलर्स (लगभग 84 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है, वहीं, 3 दिन के वीकेंड और प्रीमियर मिलाकर ‘सलार’ ने विदेशों से 9.61 डॉलर्स (करीब 80 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर डाला।

यूएसए/कनाडा में कर डाला कमाल
बॉलीवुड फिल्मों के बड़े ओवरसीज मार्केट्स की बात करें तो यूएसए/कनाडा में ‘सलार’ (5.60 मिलियन डॉलर) की कमाई ‘डंकी’ (3.59 मिलियन डॉलर) से ज्यादा रही। लेकिन मिडल ईस्ट सहित ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, यूके और मिडल ईस्ट जैसे मार्केट्स में ‘डंकी’ ने ‘सलार’ से ज्यादा कमाई की।

फिलहाल तो इन दोनों फिल्मों के बीच भले ही कमाई को लेकर क्लैश होता नजर आ रहा हो, लेकिन ऐसा अनुमान है कि इंडियन सिनेमा को ओवरसीज मार्किट से एक हफ्ते में 200 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन होने वाला है।

By Icndesk