• Mon. Feb 16th, 2026

यूपी पुलिस भर्ती में आया नया मोड़, CM योगी के इस आदेश से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

ByIcndesk

Dec 27, 2023
Report By – Himanshu Garg (UP)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रमुख सचिव गृह को सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्देश दे दिया है। बता दें यूपी सरकार ने ये फैसला लाखों नौजवानों के दर्द को सुनने के बाद लिया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए CM योगी ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें आयु सीमा में छूट देने के लिए कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। यहीं नहीं इसको लेकर यूपी के राजनीति के चर्चा का बाजार काफी दिनों तक गर्म भी रहा।

विपक्ष ने CM योगी को घेरा था
आपको बता दें कि सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ये ही आयु सीमा को लेकर बवाल मचा हुआ था। जिसके बाद अभ्यर्थियों की मांग पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सहित कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। यहीं नहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया था। वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका दायर की गई थी।

वहीं दूसरी तरफ अब CM योगी के आदेश के बाद सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी 18 वर्ष से अधिक हो, लेकिन 25 वर्ष पूरी न हुई हो, आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह 28 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं और 30 वर्ष से कम उम्र के अन्य वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। CM योगी के आदेश के बाद से ही अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।

By Icndesk