• Wed. Feb 4th, 2026

UP- कुशीनगर का मोस्टवांटेड बदमाश नन्हें की रामपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ ,घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

यूपी के रामपुर में वाहन चैकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस की दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लगी जिससे वह वही गिर गया जबकि दूसरा वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने भागे बदमाश को पकड़ने की काफी काम्बिंग लेकिन कोई सफलता नहीं मिली बाद में घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मरहम पट्टी कराने के बाद अब पुलिस आगे की कार्येवाही में जुटी है।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया घायल बदमाश कुशीनगर जिले का नंन्हे है। यह वहां से वांटेड है, पशु क्रूरता समेत अन्य अपराधों में इनके खिलाफ कई केस हैं।

रामपुर के थाना सिविल लाइन इलाके में किसी घटना को अंजाम देने की ये फिराक में था इधर थाना सिविल लाइन पुलिस संदिग्ध लोगों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान दो बाइक सवार लोगों को रुकने का इशारा किया रुकने के बजाए इन्होंने अपनी बाइक दौड़ा दी पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस पार्टी पर गोली चलाई जवाबी गोली में एक बदमाश नंन्हे घायल हो गया दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दूसरे बदमाश को ढूढ़ने का प्रयास जारी है। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है आगे की कार्येवाही की जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )