• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राम के दर्शन करने मुंबई की मुस्लिम लड़की शबनम, पैदल यात्रा कर जा रही आयोध्या

ByIcndesk

Dec 29, 2023

Report By : ICN Network (UP)

मुंबई की एक मुस्लिम लड़की शबनम इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। क्योंकि मुस्लिम महिला शबनम मुंबई से आयोध्या तक की पदल यात्रा पर निकली है। बता दें इस यात्रा में शबनम के साथ उनके दोस्त रमन राज शर्मा और विनीत पांडे भी शामिल हैं। ये सभी 1,425 किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर पूरा करेंगे।

सोशल मीडिया पर हुए वायरल
मुस्लिम महिला शबनम का कहना है कि भगवान राम की पूजा करने के लिए हिंदी होने की जरूरत नहीं है। केवल एक अच्छा इंसान होना मायने रखता है। खबर लिखे जाने तक शबनम 25-30 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। जो अभी मध्य प्रदेश के सिंधवा पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी तरफ शबनम के दोनों दोस्तो का कहना है कि उन्हें राम के प्रति उनकी भक्ति प्रेरित करती है। फिलहाल तो ये तीनों सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुके हैं, तीर्थयात्रा के रास्ते में जो भी इनसे मिल रहे हैं वे इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

भगवान राम सबसे दिल में है
मुस्लिम महिला शबनम का कहना ये भी है कि भगवान राम सबसे दिल में है, चाहे उनकी धर्म या जाति कोई भी हो। यहीं नहीं पुलिस ने भी शबमन की सुरक्षा के लिए भोजन और अन्य चीजों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर शबनम की कहानी खूब शेयर की जा रही है। उन्हें दोनों समुदाय के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

By Icndesk