• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-चित्रकूट में महिला IPS वृंदा शुक्ला पहुंची डकैतों के गढ़ ,कोल आदिवासी छात्रों को शिक्षा को लेकर दिया बढ़ावा

यूपी के चित्रकूट में महिला आईपीएस वृंदा शुक्ला ने डकैतों के गढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज चित्रकूट के मानिकपुर कंपोजिट विद्यालय में पहुंचकर छात्राओं का उत्साह वर्धन बढ़ाया। कक्षा 1 से लेकर 8 तक प्रथम और द्वितीय तृतीय श्रेणी आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया है, महिला आईपीएस उस इलाके में पहुंची जहां डकैतों की गोलियां गूंजा करती थी उस इलाके में चित्रकूट की महिला आईपीएस ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान दिया है।

महिला आईपीएस वृंदा शुक्ला ने अपने शिक्षा को लेकर भी छात्रों के सामने रखा है और बताया कि मैं हरियाणा राज्य के एक छोटे से गांव से निकलकर आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक महिला एसपी के तौर पर लोगों को न्याय देने का काम कर रही हो मेरा यही कहना है कि शिक्षा कि वह मजबूत कड़ी है जो हर इंसान को आगे बढ़ाने में कामयाब कर सकती है ।महिला आईपीएस वृंदा शुक्ला ने बताया कि चित्रकूट में शिक्षा का बढ़ावा देने का काम मेरी तरफ से जारी रहेगा। छात्राओं को खुलकर पढ़ाई करना चाहिए आज के समय में।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )