• Tue. Feb 3rd, 2026

UP: गाजियाबाद पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा किया 14 महिलाएं और 8 पुरुष को गिरफ्तार

ByIcndesk

Jan 1, 2024
Report By : ICN Network (Ghaziabad UP)

गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शालीमार गार्डन सर्कल में एसीपी ने दोनों थाने में चल रहे व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर एक जगह से 9 महिलाएं 7 पुरुष को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरी जगह से 5 महिलाएं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों जगह से मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

देह व्यापार चलने की मिली थी सूचना
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उनको किसी शख्स ने फोन करके जानकारी दी कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र के तुलसी निकेतन में एक रिहायशी मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना के मलने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र के दोनों थाना टीमों को इकट्ठा किया। साथ ही महिला पिंक बूथ प्रभारी को भी बुलाया। जब पुलिस टीम ने तुलसी निकेतन के उस मकान में छापा मारा तो वहां अर्धनग्न हालत में पुरुष और महिलाएं मिले। वहां से 9 महिलाएं और 7 पुरुष को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी तरफ उन्हें शालीमार गार्डन में चल रहे एक और देह व्यापार के अड्डे का पता चला। वह भी रिहायशी मकान में चल रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर वहां भी रेड की तो अर्धनग्न अवस्था में पुरुष और महिलाएं मिली। वहां से पांच महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

By Icndesk