• Sun. Feb 1st, 2026

UP-बहराइच में भी रोडवेज़ चालको को बंदी का दिखा असर,जाम आम जनमानस सहित यात्री हुए बेहाल

यूपी के बहराइच में नए साल 2024 की सुबह जहां लोगो ने एक दूसरे को शुभकामनाए देकर दिन की शुरुआत की वही केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से बनाए गए कानून से नाराज़ ट्रक और बस चालकों ने इस कानून का जम कर विरोध प्रदर्शन किया। बहराइच के लखीमपुर बहराइच हाईवे पर नानपारा टोल के पास ट्रक ड्राइवरों ने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा करके हाईवे जाम कर दिया और इस कानून के खिलाफ जम कर नारे बाज़ी की। ट्रक चालकों का कहना है के हमारे पास दस लाख होते तो हम 10 हज़ार की नौकरी क्यों करते इस कानून को वापस लिया जाए। वहीं इसी कानून को लेकर बहराइच रोडवेज चालकों ने चक्का जाम कर अपने ड्राइविंग लाइसेंस को तोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।

बहराइच रोडवेज परिसर में खड़ी लगभग डेढ़ सौ बसे खड़ी की खड़ी रह गई,लखनऊ ,गोंडा,अयोध्या,बलरामपुर,कानपुर ,श्रावस्ती की बसे ठप्प होने से यात्रियों की लाइन लग गई।चालकों का विरोध प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है,पूरे जिले में बस और ट्रक के चालकों द्वारा चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन से पूरे जिले में अफरा तफरी का माहौल हो गया तथा पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गए।बस चालकों का कहना है के ये काला कानून है इसे वापस लिया जाए और जब तक ये कानून वापस नही लिया जाएगा हम लोग चक्का जाम करे रहेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )