• Sat. Feb 7th, 2026

UP-मिर्ज़ापुर में मत्स्य पालकों की दोगुनी आय के लिए निरंतर कार्य रही सरकार:राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भाजपा मत्स्य विभाग के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश निषाद मिर्जापुर के सिटी क्लब में पहुंचे जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। जयप्रकाश निषाद ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की योजनाओं के बारे में कहाकि,” सरकार द्वारा योजनाएं चलाए जा रहे मछुआरों के हित में कार्य किए गए, वह सारे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मछुआरों को दी जाए।

प्रधानमंत्री ने मत्स्य संप्रदाय योजना लागू किया।उसको कैसे प्रदेश सरकार द्वारा इंप्लीमेंट किया जाना चाहिए। यह हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव तक उसका प्रचार करके उस योजनाओं को मछुआरों को पूरी तरह से उसका लाभ पहुंचाया जाए। साथ में हमारे मत्स्य प्रकोष्ठ के जितने पदाधिकारी हैं उनको उनके बूथ में उनको पन्ना प्रमुख बना करके अपने बूथ में सभी मछुआरों को इस तरह से जितने हैं उनके ऊपर उनका पन्ना प्रमुख के रूप में काम करना है।

वह लोग अपने-अपने बूथ को मजबूत भी करेंगे साथ में जो 17 बरस के ऊपर मछुआरों के बूथ में जो युवा साथी अब मतदाता बनने के योग्य हो गए। उनको मतदाता सूची में अंकित कर करके उनको आने वाले 2024 के चुनाव में मतदान करने के लिए उनका मतदाता सूची में नाम जोड़वाना आवश्यक है। श्री निषाद ने यह तमाम की जानकारियां देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ इस पर चर्चा किया और चर्चा में तमाम यह संगठन के माध्यम से मछुआरों के साथ सारे बिंदुओं पर बात हुई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )