• Sun. Feb 1st, 2026

Noida: क्रिकेट खेलते वक्त पिच पर गिरा इंजीनियर, आया हार्ट अटैक हुई मौत

ByIcndesk

Jan 9, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

हाल के दिनों में हार्ट अटैक आने से काफी लोगों की मौत हुई है। किसी को GYM करना तो किसी को डांस करते हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। इसको लेकर डॉक्टर और विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। इसी क्रम में एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर की क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
घटना में जानकारी देते हुए एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि 36 वर्षीय विकास नेगी दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। शनिवार दोपहर अपने दोस्त के साथ वह मैच खेलने के लिए सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आए थे। वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। इसी दौरान रन के लिए दौड़ते वक्त वह गिर गए और हांफते हुए बेहोश हो गए। विकास को बेहोश देखकर सभी लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वहीं बेटे की मौत के बाद पूरे घर में मातम छाया हुआ है।

By Icndesk