• Fri. Feb 20th, 2026

UK-उधम सिंह नगर के सरस मेले में लोगों का उमड़ा सैलाव, उत्तराखंडी गीतों पर जमकर थिरके लोग

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित गांधी मैदान में चल रहे दस दीनी सरस मेले में आज लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा जहां लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की तो वहीं कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।उत्तराखंड के जाने माने गायक इंदर आर्य के “गुलाबी शरारा” और राकेश खानवाल के “क्रीम पौड़रां” एवं स्वाति मेहरा के गानों पर लोग झूम उठे।

पहाड़ी संस्कृति के गाने एवम विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को इतना आनंदित किया के वह थिरकने को विवश हो उठे, कलाकारों ने इस दौरान उत्तराखंडी गीतों का ऐसा समा बांधा के देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आपको बता दें कि रुद्रपुर में उक्त दस दीनी मेले का शुभारंभ बीते रोज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। दस दिन तक चलने वाले इस सरस मेले में उत्तराखंड के घरेलू एवम छोटे छोटे स्तर पर उत्पादकों के सामानों के स्टॉल सजाए जाने के साथ साथ बेशकीमती दुकानों से मेले को सजाया गया है जिससे मेले में आने वाले अन्य प्रदेशों के लोगो को प्रदेश के उत्पादनों के बारे में जानने और यहां की संकृति को समझने का मौका मिल सके।

वही इस दौरान आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल मंडी परिषद के चेयरमैन अनिल डब्बू ने द्वीप प्रज्वलन कर करते हुए कहा कि यह मेला अपने शुरुआती दौर में ही जितनी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है और मेले में लोगो का हुजूम उमड़ रहा है उससे उम्मीद बड़ गई है कि मेले में शामिल घरेलू सामानों के साथ छोटे दुकानदारों को अपने उत्पादकों को दूर तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल होगी।इस दौरान प्रदेश महामंत्री भाजपा विकास शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त रुद्रपुर नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी सदर मनीष बिष्ट, तुषार सैनी समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )