• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-नोएडा महानगर व काँग्रेस कार्यकर्ता उतरे सड़को पर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर निकाली मशाल यात्रा

यूपी के नोएडा महानगर व ज़िला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में नोएडा में भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में “न्याय का हक मिलने तक” “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का प्रारंभ किया जा रहा है।

केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण भारत के हर जिले में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के आगाज़ पर मशाल जुलूस निकाला गया।जननायक श्री राहुल गांधी जी की इस लम्बी यात्रा में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का विश्वास चट्टान की तरह मजबूत हैं।इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने कहा कि आज सिर्फ़ राहुल गांधी जी ही इकलोते नेता है जिन्होंने पहले दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा कर देश के आम जन मानस का विश्वास हासिल किया और आज से पूर्व से पश्चिम को जोड़ने के लिए राहुल गांधी जी आज से मणिपुर से यात्रा का शुभारंभ किया है।

”भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के प्रारंभ पर नोएडा महानगर में आयोजित मशाल यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी प्रदेश सचिव योगी जाटव, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर किसान कांग्रेस अजय चौधरी,ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर,प्रदेश महासचिव ओबीसी उर्मिला चौधरी,रामभरोसे शर्मा,महिला ज़िला अध्यक्ष राधा रानी,किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौतम अवना,ज़िला उपाध्यक्ष सलोनी सोलंकी,मंजु शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष उदय नागर,पीसीसी सदस्य जितेंद्र चौधरी,पीसीसी रिज़वान चौधरी,ज़िला महासचिव मुकेश शर्मा,धीर सिंह,रामकिशन,नगर अध्यक्ष दादरी किसन शर्मा,रणवीर सिंह,रामकुमार शर्मा,हरेंद्र शर्मा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितु पंडित,कैप्टन हरलीन बाजवा,आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे ।नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय से आराभ होकर नोएडा स्टेडियम पर समापन किया गया ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )