• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राहुल-अखिलेश के बीच जंग जारी ? ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं अखिलेश यादव

ByIcndesk

Jan 18, 2024

Report By : Himanshu Garg (UP Politics)

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी छोड़कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकला रहे है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, राहुल गांधी 14 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा यूपी के लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 11 दिन में लगभग 1074 किलोमीटर दूरी कवर करेगी।

इंडिया गठबंधन नेताओं को दिया गया न्योता
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों को न्योता दिया जाएगा। बात अगर यूपी की करें को यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है। इस बीच राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा प्रमुख ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अपने कार्यक्रम में न तो कांग्रेस ने निमंत्रण दिया है, ना ही बीजेपी ने।

पुराने समाजवादियों का सपना पूरा करना हमारा संकल्प
अखिलेश यादव ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा’ को सपा के प्रदेश कार्यालय से रवाना करने के बाद कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, डॉक्टर राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के विचारों को गांव-गांव फैलाना है। पुराने समाजवादियों का सपना पूरा करना हमारा संकल्प है। यह यात्रा प्रदेश के कई जिलों को कवर करेगी और इसके जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश ने ये भी दावा किया कि 2024 बदलाव का साल है।

By Icndesk