• Thu. Feb 12th, 2026

Noida : जेपी क्लासिक सोसाइटी में फंसी लिफ्ट, 40 मिनट तक फंसे रहे 7 लोगों, दम घुटने से महिला…

ByIcndesk

Jan 18, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

यूपी के नोएडा से आए दिन सोसाइटी में लगी लिफ्ट के खराब होने की खबर सामने आती रहती है। जिसके चलते निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला सेक्टर-134 स्थति जेपी क्लासिक सोसाइटी का है, जहां लिफ्ट में तीन महिलाओं सहित 7 लोग लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे। इसमें एक महिला की तबीयत बिगड़ने गई। बिजली विभाग की टीम ने लिफ्ट के गेट खोलकर सातों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन घटना के बाद से ही सोसाइटी में लोगों के बीच रोष है।

फर्स्ट फ्लोर से अचानक रुकी लिफ्ट
बता दें सोसाइटी में बुधवार शाम को बी-4 टावर की 16वीं मंजिल से 3 महिला सहित 7 लोग ग्रांउड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में चढ़े। फर्स्ट फ्लोर से पहले ही लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट में सातों लोग लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट के अंदर से शोर मचाया। लिफ्ट में लगे इमरजेंसी बटन भी काम नहीं कर रहे थे। शोर की आवाज वहां से गुजर रहे सोसाइटी के निवासियों को सुनाई दी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी।

इस दौरान लिफ्ट के अंदर ईशा की तबीयत खराब हो गई। ईशा को बाहर निकाला गया और लगभग एक घंटे तक वो ग्राउंड फ्लोर पर रही। इस घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि लिफ्ट में मेंटेनेंस खराब होने की वजह से अक्सर इस तरह की घटना हो रही है।

By Icndesk