• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-जालौन में तेज रफ़्तार बस व ट्रक की हुई भिड़ंत,घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा,कई यात्री हुए घायल

यूपी के जालौन में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवें पर घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे एक श्रद्धालुओ से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई

,हादसे में बस में सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए,हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जिसमे 2 की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।

आपको बता दे कि दुर्घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवें की है जहां पर चित्रकूट से दर्शन कर मथुरा जा रही श्रद्धालुओ से भरी एक बस घने कोहरे के कारण आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से भिड़ गई,हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बस में सवार सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद 2 श्रद्धालुओ की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।हादसे के समय बस में सवार थे राजिस्थान के रहने वाले करीब 60 से 70 श्रद्धालु सभी श्रद्धालु चित्रकूट से दर्शन कर बस में सवार होकर मथुरा जा रहे थे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )