• Sun. Feb 1st, 2026

Bihar Political : ‘ठीक नहीं चल रहा था…’ पाला बदलते ही लालू यादव पर फूटा नीतीश का गुस्सा…

ByIcndesk

Jan 28, 2024
Report By : ICN Network (Bihar Politics)

पिछले कुछ दिनों से बिहार में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचर अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को सौंप दिया जिसके बाद महागठबंधन की सरकार गिर गई। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार राजभवन से बाहर आए और मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए लालू यादव की पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ‘हमारी पार्टी की राय के बाद मैंने इस्तीफा दिया है। सरकार के सभी कामों का क्रेडिट वहीं (आरेजडी) ले रही थी, मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था, दोनों तरफ तकलीफ थी।’

नीतीश कुमार ने आगे कहा ‘आप सब लोगों को बता देते हैं आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी वो समाप्त हो गई। इस्तीफा देने की नौबत इसलिए आई क्योंकि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हमने कुछ बोलना छोड़ दिया था, सबकी राय आ रही थी, पार्टी की राय थी चारों तरफ से कहा जा रहा था जिसके बाद हमने ये फैसला लिया।’

‘जो गठबंधन डेढ़ साल पहले बनाया था उसमें भी इधर आकर स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। जिस तरह का दावा किया जा रहा था एक पार्टी की तरफ से वो हमलोगों को खराब लग रहा था।’

By Icndesk