• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बिग बजट की रामायण फिल्म में रणबीर कपूर बनेंगे राम तो सनी देओल बनेंगे हनुमान…

Report By : ICN Network

बॉलीवुड में बिग बजट की फिल्म रामायण बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ ही रणबीर कपूर को राम बनाए जाने की खबरें सामने आई और उनके कई पोस्टर भी जारी किए गए। इस फिल्म का डायरेक्शन नीतीश तिवारी करेंगे। लेकिन इससे पहले इस फिल्म में हनुमान का रोल करने वाले स्टार का नाम भी सामने आ गया है। रामायण फिल्म के लिए सनी देओल को हनुमान के रोल के लिए चुन लिया गया है। जिसके लिए सनी देओल ने भी हामी ही भर दी है। सूत्रों की माने तो मई के महीने में सनी देओल 2024 में शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए रणबीर कपूर राम की भूमिका में दिखेंगे तो उनके साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी दिखाई देगी। इस फिल्म को तीन पार्ट में तैयार किया जाएगा । इस बिग बजट की लागत वाले फिल्म की तकरीबन 500 करोड़ रुपए होगी । फिल्म हिंदी तमिल तेलुगू के साथ ही कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। उम्मीद जताई जा रही है की साल 2025 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज कर दिया जाएगा ।

हालांकि सनी देओल इस समय लाहौर 1947 की शूटिंग में जुटे हुए हैं। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी । अगर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म में प्रीति जिंटा नजर आई तो सिल्वर स्क्रीन पर प्रीति जिंटा की 6 साल बाद वापसी होगी।

By Icndesk