• Tue. Jun 2nd, 2026

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश !

ByIcndesk

Feb 7, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Political News)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इसकी घोषणा खुद अखिलेश यादव ने की है। बता दें यह यात्रा 16 फरवरी को यूपी पहुंचेगी और इसका पहला पड़ाव चंदौली के सैयदराजा में नेशनल इंटर कॉलेज होगा। दरअसल हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिलेश यादव को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। समाजवादी पार्टी ने बताया कि अखिलेश यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और पुष्टि की है कि वह 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सपा प्रमुख ने 4 फरवरी को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा था कि ‘कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता’। अखिलेश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि पार्टी गठबंधन सदस्यों का यात्रा में स्वागत करने के लिए तैयार है, लेकिन यूपी में इसका अंतिम कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

बताते चले कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 100 लोकसभा सीटों, 337 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अगला चरण है।

By Icndesk