• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल,अवैध मदरसा गिराने गई टीम पर हमला,थाना फूंका,DM ने दिए गोली मारने के आदेश …

Report By : ICN Network

उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक अवैध मदरसे को 8 फरवरी को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी, उसे भी गिरा दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया।

उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, 300 पुलिसकर्मी-निगम कर्मचारी घायल हैं। DM वंदना सिंह ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री की 4 और PAC की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है। जिन लोगों ने हमला और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।बवालियों ने मदरसा ढहाने वाले बुलडोजर में भी तोड़फोड़ की। पथराव में SDM, पुलिस-निगमकर्मी, पत्रकार चोटिल हुए। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। नगर निगम ने तीन एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर मदरसे और नमाज स्थल को सील किया था। गुरुवार को इसे ध्वस्त किया गया। पथराव करने वाले अराजक तत्वों को पुलिस चिह्नित कर रही है। नगर आयुक्त ने खुद यह बात कही थी।

उत्तराखंड के सीएम ने की बैठक, दिए निर्देश-

हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस, इंटेलिजेंस के अन्य सीनियर ऑफिसर के साथ हालात की समीक्षा की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए।

By Icndesk