• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को लेकर हुई संगोष्ठी, होम्योपैथी से जड़ से किया जा सकता है इलाज, निशुल्क परामर्श और दवा की गई वितरित

Report By : ICN Network (kanpur)

कानपुर में संस्था के द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। खास करके महिलाओं को होने वाली समस्याओं को लेकर होम्योपैथिक में किस तरह से इलाज करके जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही यहां आई हुई महिलाओं की समस्याओं को जानकर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। मौजूदा वक्त में हो रही स्त्रियों को बढ़ती समस्या के चलते उनके जीवन में कई परेशानियां स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सामने आती हैं। जिसमे सबसे अधिक उनके मासिक धर्म से जुड़ी हुई समस्याएं अधिक होती हैं। इन समस्याओं से जुड़ी जानकारी और उनके होम्योपैथिक में इलाज के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर आरती मिश्रा ने लोगों को जानकारी दी।

शहर के लाल बंगला स्थित एक हाल में निशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण और मेडिकल कैंप का आयोजन महिलाओं के लिए किया गया। इसमें जांच करने के लिए कैंप में 130 से अधिक महिलाएं पहुंची। डॉ आरती मिश्रा ने इस कैंप में आई महिलाओं को परामर्श देकर उन्हें होम्योपैथी की निशुल्क दवाइयां भी संस्था के सहयोग से वितरित की। डॉ आरती मिश्रा ने बताया की मौजूदा समय में जिस तरह से महिलाओं की दिनचर्या है। जिसकी वजह से उन्हें महिलाओं से जुड़ी मासिक धर्म की समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं ऐसे में डर जाती हैं और महंगे इलाज की तरफ उनका रुख हो जाता है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी समस्याओं का निस्तारण और इलाज होम्योपैथिक में भी जड़ से किया जा सकता है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए आज संस्था के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया है। संस्था के पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया की महिलाओं से जुड़ी ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए लगातार स्वास्थ्य कैंप के आयोजन किए जाएंगे।

By Icndesk