• Wed. Oct 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर देहात पहुंचे डीजी जेल,कारागार में किया निरक्षण,स्वास्थ्य और व्यवस्थाएं परखी

Byadmin

Feb 18, 2024 #DG Jail, #kanpur dehat
Report By : Virendra Pandey Kanpur Dehat

कानपुर देहात पहुंचे यूपी के डीजी जेल एस एन सावंत ने कानपुर देहात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला कारागार पहुंचने पर मौजूद गारद ने डीजी जेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीजी जेल ने सबसे पहले बंदियों से मिलाई करने की जगह पर पर्ची काटने के स्थान और मुलाकात करने आने वालो के बैठने का स्थान और उनकी समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डीजी जेल को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली । इसके बाद डीजी जेल एस एन सावंत ने जेल के अंदर पहुंच बंदियों के रहने खाने पीने और उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवस्थाओं को देखा। वही जिला कारागार में बंद कैदियों की शिक्षा व्यवस्था को भी देखा। साथ ही जिला कारागार में बने आवासों की हकीकत परखी ।

निरीक्षण करने पहुंचे डीजी जेल एस एन सावंत ने बताया कि जिला कारागार की व्यवस्था देखने आए। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू किया गया है या नही किया गया है आधुनिक इंस्टूमेंट क्या क्या उपलब्ध है या नही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)