• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में लिव-इन में पार्टनर के साथ रह रही 4 बच्चों की मां ने किया सुसाइड,पुलिस जांच में जुटी …

Report By : Ankit Srivastav Noida, ICN Network

कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के नवादा गांव में अपने लिव-इन पार्टनर और चार बच्चों के साथ रह रही एक 32 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला का और उसके लिव-इन पार्टनर का रात को आपस में झगड़ा हुआ था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा नवादा गांव में चार बच्चों और लिव-इन पार्टनर अर्जुन के साथ रह रही थी। उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुष्पा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला और उसके पार्टनर के बीच बुधवार देर रात आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच हुए विवाद जिसके चलते महिला ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि महिला के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अगर मृतका के घर वाले इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)