• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

शादीशुदा महिलाओं की तरफ लड़के क्यों होते हैं आकर्षित, जानना है सच तो पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

प्यार और अट्रैक्शन किसी से भी हो सकता है लेकिन शादीशुदा महिला से ही किसी कुंवारे लड़के को हो जाए, तो थोड़ा सोचने वाली बात हो जाती है क्योंकि हमारा समाज इसकी इजाजत नहीं देता। वैसे ये भी समझने वाली बात है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? शादीशुदा महिला पर ही दिल क्यों आ जाता है, इसका जवाब रिलेशनशिप कोच ने जानकारी साझा किया है ।

समय बदलने के साथ ही रिश्ते भी बदलने लगे हैं। पहले शादी के लिए हमेशा कुंवारी लड़की की उम्र लड़के से कम हो, ये जरूरी होता था। लेकिन अब तो आपने सुना या देखा होगा कि लड़कों को लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं पसंद आ रही हैं ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन काफी हद तक सच भी है। लड़के कुंवारी लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। बी- टाउन हो या फिर रियल लाइफ कई किस्से देखने को मिलते हैं।

कारणों को समझने के लिए प्रिडिक्शन्स फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज की राय जानिए । जिन्होंने लड़कों के अट्रैक्शन की वजह डिटेल में बताई है। तो चलिए आपको भी बताते हैं। की आखिर वजह क्या है?

शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो घर, बच्चे और ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभाल लेती हैं। जिंदगी का अनुभव और जिम्मेदारी के चलते उनका विश्वास भी बढ़ता रहता है। यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर खींचता है।

शादीशुदा महिलाएं देखभाल करने वाले स्वभाव की होती हैं। बहुत सारी जिम्मेदारी होने के बाद भी वो अपने साथ- साथ, अपने साथी और घर के बाकी सभी सदस्यों का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं। हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। और ये केयरिंग नेचर लड़कों को पसंद आता है।

ये भी देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं में बेहतर समझ होती है। छोटी-छोटी बात पर नाराज नहीं होती और कुंवारी लड़कियो की तरह नखरे भी नहीं दिखातीं। लाइफ को काफी प्रेक्टिकल नजरिए से देखती हैं। उनका व्यवहार और बोलचाल अक्सर लड़कों को प्रभावित करता है। विवाहित महिलाएं सोच समझकर अनुभव से बात करती हैं ।

माना जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनके रंग रूप में अधिक निखार आ जाता है और वे अधिक खुश रहती हैं। साथ ही वो खुद को मैंटेन करके भी रखती हैं। जिसकी वजह से कुंवारी लड़कियों की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। इस वजह से लड़के उनकी ओर खींचे चले जाते हैं।शादीशुदा महिलाएं रिश्तों की कदर करना जानती हैं। शादी के बाद वो पूरी कोशिश करती हैं कि हर रिश्ते को सहज रखें। ये महिलाएं अपने परिवार के लिए कोई भी अहम फैसला आसानी से ले सकती हैं। साथ ही अपने पार्टनर को मेंटली सपोर्ट भी करती हैं जो बात लड़को को अच्छी लगती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)