• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सहारनपुर में युवक के द्वारा दूसरे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर,मामूली बात को लेकर हुई थी कहा सुनी

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के जैन कॉलेज के पास अनुज एवं निशु का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया अनुज के दोस्त विपिन के द्वारा बीच बचाव किया गया तो निशु के द्वारा विपिन को गोली मार दी गोली विपिन के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी ।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक में जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें निशु नमक युवक के द्वारा विपिन को गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था हालत गंभीर होने के कारण उसे फायर सेंटर रेफर कर दिया गया पुलिस के द्वारा अभियुक्त निशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)