• Sun. Feb 1st, 2026

सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले पर एमपीएमएल कोर्ट में 29 अप्रैल को होगा फैसला

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)
समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी समेत चार अन्य लोगों पर सुनवाई की अगली तारीख 29 अप्रैल मिली आज कानपुर की सेशन न्यायालय की एमपी- एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी व उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी समेत तीन अन्य आरोपियों पर सुनवाई करते हुए एमपी एमएलए कोर्ट मैं अगली तारीख 29 अप्रैल तय की है आज कोर्ट में दोनों पक्षों से माननीय न्यायालय ने लिखित बहस को जमा करने के लिए बुलाया था जिस पर ना तो सरकारी पक्ष ने लिखित बहस को कोर्ट के समक्ष पेश कर पाए और ना ही सपा विधायक इरफान सोलंकी के वकील ने लिखित बहस कोर्ट में जमा की अब इसी लिखित बहस को जमा करने की अगली तारीख 29 अप्रैल तय की गई है आज कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कानपुर जेल से इरफान सोलंकी की छोटे भाई रिजवान सोलंकी और यूपी की महाराजगंज जेल से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय की कार्यवाही से जुड़े। वही पीड़ित नज़ीर फातिमा की बेटी कनीज़ ज़ेहरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगातार 7 बार कोर्ट से तारीख मिल चुकी है और कोर्ट से रिज़वान सोलंकी बहार आने के बाद कहते है की इसी कोर्ट से हम लोग बरी होंगे जिसके कारण मेरे परिवार को जान का खतरा दिखा रहा है मेरे परिवार मे 3 हत्याएं हो चुकी है इसको लेकर डर बना हुआ है कोर्ट के फैसले पर पूरा यकीन है।

आपको बतादे की कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिज़वान सोलंकी समेत 3 अन्य लोगो पर 8 नवंबर 2022 को नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में आईपीसी की धारा 436, 506, 504, 147, 427, 386 व 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि सपा विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी सहित कई अन्य ने साजिश के तहत उसके घर में आग लगवा दी ताकि वे उसके भूखंड पर कब्जा कर सकें।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)