• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पत्नी की हत्या करने वाले पति की पुलिस से हुई मुठभेड़ आरोपी पति के पैर मे लगी गोली

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)

कानपुर में घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरने वाले पति को पनकी पुलिस ने मुड़भेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पकने वाले पुलिस टीम को अभियुत पर घोषित 25000 का इनाम दिया जा रहा है।
बीते 16 अप्रैल को पनकी थाना अंतर्गत कछुआ तलब के पास पति शिवा ने पत्नी गूंजा की चाकू से गोदकर नृशास हत्या कर मौके से फरार हो गया था।जिसकी पनकी पुलिस तलाश कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली की अभियुक्त शिवा पनकी पुल के पास आ रहा है। जिस पर पनकी पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी शिवा ने पुलिस पर जन लेवा हमला कर तमंचे से गोली चला दी।

पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई जो हत्याभियूत के पैर में जा लगी जिससे शिवा घायल हो गया।जिसको उपचार के लिए पास सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहा डाक्टरों ने हालत सामान्य बताई है वही अभियुक्त को पकने वाली पुलिस टीम को 25000 का घोषित इनाम दिया जा रहा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)