• Tue. Oct 6th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेगे चुनाव,आज दाखिल करेगे नामांकन,प्रियंका रहेगी साथ मौजूद

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

राहुल गांधी मां सोनिया की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं।

पहले कांग्रेस नेताओं ने राहुल के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से लड़ने की बात कही थी। हालांकि, प्रियंका चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुईं। रायबरेली-अमेठी सीट पर नामांकन की आखिरी आज ही है।

राहुल दोपहर 12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रियंका भी मौजूद रहेंगी। राहुल दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। वह 10.30 बजे अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

किशोरी लाल शर्मा ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी सभी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को अपने पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां मेहनत करूं। मैं 40 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मैंने राजीव गांधी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)