• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर में आटो में मानक से अधिक सवारी भरी, 16 सवारियों वाला आटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वारायल

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा को रोककर देखा तो दंग रह गए। ऑटो रिक्शा के अंदर महिला,बच्चे और पुरुष सहित कुल 16 यात्री सवार थे।ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई बृजेन्द्र कुमार राय ने ऑटो से एक एक कर ऑटो रिक्शा से सभी यात्रियों को गिन गिनकर बाहर निकाला।

ऑटो में 16 सवारी बैठी मिलने पर जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोगों ने कहा कि यह ऑटो नही ऐसा लगता है कि यह मिनी बस है। ऑटो के अंदर 16 यात्रा का वीडियो वायरल होने पर जब ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई बृजेन्द्र कुमार राय से बातचीत किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक ऑटो रिक्शा में यात्रियों को लेकर चालक फतेहपुर से हुसैनगंज की ओर जा रहा था। जब ऑटो चालक को ओवरलोड सवारियां ले जाते देखा तो उन्हें रोककर सभी सवारियों को एक एक कर बाहर निकाला।

3 सवारियों वाले ऑटो में 16 सवारियां मिलने पर चालकों की मन मानी आयी सामने

वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में 16 यात्री बैठे हुए थे।ऑटो का चालान किया गया है।क्योंकि ऑटो में चार यात्री से अधिक लोग नही बैठ सकते है।अगर ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों से अपील किया कि क्षमता से अधिक लोगों चलाते हुए मिले तो सीज करने की कार्यवाही होगी। जिस ऑटो में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार हो सकते हैं उसमें जान जोखिम में डालकर 16 सवारियां भरकर परिवन नियमो की धज्जियां बिगड़ रहे हैं वाहन चालक ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)