• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फिल्म जॉली LLB 3 के अभिनेताओं समेत 6 लोगो को नोटिस,अजमेर के वकीलों ने न्यायपालिका के अपमान का आरोप

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर वकीलों द्वारा पेश किए गए परिवाद पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें जज यश बिश्नोई के द्वारा अक्षय कुमार, अरशद वारसी, फिल्म प्रोड्यूसर सहित 6 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें सभी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले में मंगलवार बजे के करीब वापस कोर्ट में सुनवाई होगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने बताया कि अजमेर उत्तर की कोर्ट के न्यायाधीश यश बिश्नोई ने नोटिस जारी किए हैं। 11:30 तक पक्षकारों को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कोर्ट में न्यायाधीश को सारे फैक्ट्स बताए जिसमें वकीलों और न्यायपालिका के गरिमा ठेस पहुंचाया गया है। इसे लेकर ही उन्होंने इसमें दावा पेश किया था।

एडवोकेट योगेंद्र ओझा ने बताया कि न्यायाधीश ने अक्षय कुमार, अरशद वारसी, फिल्म प्रोड्यूसर, डीआरएम महाप्रबंधक, जिला कलेक्टर और सिविल लाइन थाना प्रभारी को नोटिस जारी हुए हैं। सभी को उपस्थित होकर जवाब कोर्ट में देना होगा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने सोमवार को सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर अजमेर में परिवाद दायर किया था। जिसमें जज और वकीलों की छवि खराब करने, नियम विरुद्ध फिल्म की शूटिंग करने और आपत्तिजनक डायलॉग को लेकर शिकायत दी गई थी। इसमें 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, प्रोड्यूसर सुभाष कपूर, अजमेर डीआरएम ऑफिस महाप्रबंधक राजीव धनखड़, अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित और सिविल लाइंस थाना प्रभारी छोटू लाल है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)