• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी के CM योगी की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में इलाज जारी

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। रुटीन चेकअप के लिए उन्हें मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एम्स लाया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि जिरियाट्रिक वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इस वार्ड में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती कराया जाता है।

मंगलवार को उनके कुछ रुटीन चेकअप किए गए। आज भी कुछ चेकअप किए जाने हैं। फिलहाल तबीयत ठीक है। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल मां सावित्री देवी को लेकर एम्स आई थीं। चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। योगी की मां पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)