• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर में टेलीग्राम पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी,पुलिस ने किया खुलासा दो गिरफ्तार

कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्राड करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । उनके पास से साढ़े सात लाख रुपए,4 मोबाइल सहित सात सिम कार्ड बरामद किए है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए साइबर सेल के अधिकारी मोहसिन खान ने बताया की थाना चकेरी के ई ब्लाक श्याम नगर निवासी आकांक्षा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनसे पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 36 लाख रुपए की धोखा धडी हुई है जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ। छानबीन के दौरान जानकारी हुई की अजय पटेल और सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार गुप्ता के नाम से करंट खाता खुलवा कर लोगो से पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लूटते थे और विश्वास बना रहे इस लिए धोखा धडी से लिए गए पैसे से कुछ पैसा लोगो के खातों में बाट देते थे और जब लोग मोटी रकम डालते थे तो उनका सारा पैसा दूसरे खाते से निकल कर उसको ब्लाक कर देते थे।आरोपी टेलीकाम के माध्यम से लोगो को शिकार बनाते थे।

साइबर ठगो के तार देश के कई प्रदेशों में जुड़े है।जिसके लिए कानपुर साइबर क्राइम ब्रांच थाने की पुलिस त्रिपुरा जा रही है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग के कुछ सदस्य त्रिपुरा में खाता चलाकर लोगो से पैसा लेकर ट्रांफर कर देते है।पीड़ित महिला आकांक्षा गुप्ता के 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए । जिसके लिए पुलिस टीम रवाना ही रही है।जांच करने के लिए वही वार्ता कर रहे एसीपी अपराध मोहसिन ने बताया की पीड़ीत आकक्षा गुप्ता से 25 अप्रैल को घटना हुई थी पुलिस ने एक माह में घटना का खुलासा कर दिया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)