• Wed. Feb 18th, 2026

आज अरविंद केजरीवाल ‘बंगला नंबर 5’ में शिफ्ट हो रहे हैं। पूजा कराने के लिए पंडितजी भी आए हैं। उन्होंने परिवार के साथ अपना घर खाली कर दिया

अरविंद केजरीवाल ने 17 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और तब से उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री आवास भी छोड़ देंगे। पितृ पक्ष समाप्त होते ही उन्होंने आज से आवास खाली करने का काम प्रारंभ कर दिया। केजरीवाल, सीएम आवास को छोड़ने के बाद, पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी निवास में स्थानांतरित होंगे। उनका नया निवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय रविशंकर शुक्ला लेन से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 3 अक्टूबर 2024 को जानकारी दी कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद श्राद्ध पक्ष समाप्त होने पर आवास खाली करने की बात कही थी। कई विधायकों, मंत्रियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने निर्णय लिया कि वे अपने चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली में रहेंगे, जहां से वे विधानसभा चुनाव लड़ते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)