• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर, आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटे आई

Report By : Ankit Srivastav
नोएडा के महामाया पुल के पास घने कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर हो गई. इस घटना में आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटे आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, यह दोनों बस ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थी

सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस और यातायात की टीम में पहुंच गई और बस को रास्ते से हटकर किनारे कर दिया है जिससे कि और कोई दुर्घटना ना हो जाए बस को धक्का मार कर हटाते हुए ट्रैफिक और पुलिस की कर्मी, वही दुर्घटना के कारण परेशान लोग लोगों को समझ में नहीं आ रहा है, कि आगे की यात्रा वह कैसे पूरे करें


यह घटना सुबह 8 बजे के करीब हुई. जब आगे चल रही ग्वालियर से आ रही बस को पीछे से गोरखपुर से आ रही बस में टक्कर मार दिया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. लोगों का कहना है कि इसमें गलती गोरखपुर से आ रही वोल्वो बस के ड्राइवर की है उसने शराब भी पिया हुआ था जिससे उसे बस कंट्रोल नहीं हुई और यह दुर्घटना हो गई

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)