• Sun. Apr 26th, 2026

गौतम अदाणी के बेटे की शादी 7 फरवरी को, मंगेतर दिवा शाह कौन हैं?

Report By : ICN Network
हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान गौतम अदाणी ने इस खुशखबरी को साझा किया

गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी और दिवा जैमिन शाह 7 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी न केवल एक पारिवारिक उत्सव होगी, बल्कि 2025 की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है। हाल ही में, प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान गौतम अदाणी ने इस खुशखबरी का ऐलान किया और बताया कि यह शादी पारंपरिक और सादगी भरी होगी, जिसमें अदाणी परिवार के संस्कार पूरी तरह से झलकेंगे।

दिवा शाह कौन हैं? दिवा जैमिन शाह, मशहूर डायमंड व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं। उनके पिता की डायमंड कंपनी, सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस कंपनी का स्थापना 1976 में हुआ था और इसकी साख मुंबई और सूरत में खासतौर से मजबूत है। दिवा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनके परिवार की शोहरत और डायमंड उद्योग में उनका योगदान उन्हें विशेष बनाता है।

जीत अदाणी कौन हैं? जीत अदाणी, गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी के छोटे बेटे हैं, जिनका जन्म 1997 में हुआ। वह अदाणी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर हैं और 2019 में अदाणी ग्रुप से जुड़े। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से अपनी पढ़ाई की और ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और गवर्नेंस पॉलिसी पर काम किया। जीत को पायलट बनने का शौक है और वह गिटार बजाने और स्पोर्ट्स कार चलाने का भी शौक रखते हैं।

जीत और दिवा की सगाई 12 मार्च 2023 को एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और तभी से यह जोड़ी सुर्खियों में है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)