• Wed. Feb 4th, 2026

UP : Noida में बनेगी इंटरनेशनल “Film City” जिसके आगे Hollywood की Filmcity भी हलकी लगेगी , Producer बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने 230 एकड़ जमीन का लिया कब्जा, मार्च से शुरू होगा काम…

ये फिल्म सिटी 1,000 एकड़ के जमीन पर बनकर तैयार होगी और यह यीडा सिटी के सेक्टर 21 में है।

इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास मार्च में होगा जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे और यह कार्यक्रम 5 मार्च को होने की संभावना है। इस सिटी में हाई टेक स्टूडियो, साउंड और लाइट इफेक्ट्स के लिए स्पेशल शूट लोकेशन, ओपन सेट्स और सेलिब्रिटी स्टूडियोज भी तैयार किए जाएंगे। एडिटिंग, एनीमेशन, फिल्म इंस्टीट्यूट और एम्यूजमेंट पार्क भी विकसित किए जाएंगे। दूसरे चरण में होटल, रिजॉर्ट और कमर्शियल स्पेस का निर्माण होगा।

फिल्म सिटी में एक करोड़ स्क्वायर फीट क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा ॐ बनाया जाएगा। इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। यमुना अथॉरिटी ने बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप को भौतिक कब्जे की पुष्टि का पत्र सौंपा है। अथॉरिटी के अधिकारी सेक्टर 21 में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)