• Sun. Feb 1st, 2026

लखनऊ में अनंत नगर आवासीय योजना का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Report By : ICN Network

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘अनंत नगर’ आवासीय योजना की पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विकसित की जा रही यह योजना लगभग 800 एकड़ भूमि पर फैली होगी, जिसकी अनुमानित लागत 7,000 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देने वाला एक अहम कदम बताया, जो निवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करेगा।

योजना में ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट्स के साथ-साथ प्लॉट्स भी शामिल होंगे। एकीकृत टाउन प्लानिंग के अंतर्गत 100 एकड़ से अधिक भूमि को शैक्षणिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना को इस प्रकार विकसित किया जाए कि लोग सस्ती और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें, और सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में हों। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का कार्यान्वयन शीघ्रता से हो, ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिले।

योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)