• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा बूट कैंप

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में त्रिगुणा – द साइंस ऑफ लिविंग द्वारा वेल्वोलिन और कमिंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा बूट कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत त्रिगुणा के संस्थापक आदर्श गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक नियमों और अनुशासित जीवनशैली के महत्व पर ज़ोर दिया। सेफ्टी डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ कुलदीप ने तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं से छात्रों को जागरूक किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने इस पहल को जन-जागरूकता अभियान बताया।

इस अवसर पर 250 छात्रों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन सुश्री ज़ेबैश ने किया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)