• Mon. Feb 2nd, 2026

2029 में भी मोदी ही होंगे प्रधानमंत्री, उत्तराधिकारी पर चर्चा का कोई सवाल नहीं: देवेंद्र फडणवीस

Report By : ICN Network

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के बीकेसी में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास जताया। फडणवीस ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2029 में भी देश के प्रधानमंत्री होंगे, इसलिए उनके उत्तराधिकारी को लेकर कोई चर्चा करने का सवाल ही नहीं उठता।

कार्यक्रम के दौरान जब फडणवीस से पूछा गया कि मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी का अगला चेहरा कौन हो सकता है, तो उन्होंने कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है और जनता का अपार समर्थन उन्हें प्राप्त है। ऐसे में उत्तराधिकारी की बात करना समय से पहले और अनावश्यक है।

फडणवीस के इस बयान से स्पष्ट है कि बीजेपी नेतृत्व और संगठन दोनों आगामी चुनावों में भी मोदी के नेतृत्व में पूरी मजबूती से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह बयान उन विपक्षी दावों का भी करारा जवाब है, जिसमें मोदी के बाद पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)