• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी के लिए चंदन लड्डू की भव्य तैयारियाँ शुरू

Byadmin

Apr 22, 2025

Report By : ICN Network

मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस पावन अवसर पर ठाकुर जी को पारंपरिक रूप से चंदन लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे मंदिर के सेवायत बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान से तैयार कर रहे हैं।

अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी को विशेष श्रृंगार से सजाया जाएगा। उनके अंगों पर गुलाब जल, इत्र और 71 किलो चंदन से लेप किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर जी को स्वर्ण-रजत आभूषणों से अलंकृत किया जाएगा और मोर पंख से सजे मुकुट पहनाए जाएंगे।

भोग में इस दिन विशेष शीतल व्यंजन अर्पित किए जाएंगे जिनमें सत्तू के लड्डू, केसरिया छैना की खीर, खरबूज, ककड़ी, शर्बत, बादाम, काजू, पिस्ता, गुलकंद, पोस्त, कालीमिर्च और दूध से बनी ठंडाई शामिल होगी।

इस पर्व का धार्मिक महत्व भी अत्यधिक है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी को पायजेब अर्पित करने से विवाह योग्य कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है। ठाकुर जी के चरण दर्शन का भी विशेष महत्व होता है, जिसे पाने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)