• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Entertainment : दुबई में शूट में रिवीलिंग आउटफिट पहनने पर उर्फी जावेद को हिरासत की खबरों को लेकर उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी….

Bollywood : अपने फैशन और स्टाइलिंग को लेकर हमेशा ख़बरों में रहने वाली उर्फी जावेद फिर सुर्ख़ियों में है
फ़र्क सिर्फ इतना है की इस बार भारत में नहीं वो दुबई में चर्चा की विषय बन बन गई। दरससल दरससल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उर्फी जावेद उस समय मुश्किल में फंस गईं जब उन्होंने अपने एक वीडियो को रिवीलिंग आउटफिट में शूट किया और उसी के लिए हिरासत में ले लिया गया।

आपको बतादें माना ये जाता है कि उस देश में रिवीलिंग आउटफिट्स शूट, क्लिक या पहन नहीं सकते हैं। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम के लिए अपने द्वारा बनाए गए एक आउटफिट में एक वीडियो शूट किया था, जो दुबई में यहां के लोगों के अनुसार सही नहीं था। इसी के चलते पुलिस ने उर्फी से पूछताछ की। इस पुरे मामले पर अब उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी और ये बताया की इसका उनकी ड्रेस से कोई लेना-देना नहीं था और उनकी वीडियो शूटिंग की प्रोडक्शन टीम और लोकल अधिकारियों के बीच कुछ गलतफहमी थी। उनकी टीम द्वारा भेजे गए एक बयान में कहा गया है कि , “पुलिस लोकेशन पर कुछ मुद्दों के वज्ह शूटिंग रोकने के लिए पहुंची थी और शूटिंग की टाइमिंग को लेकर प्रोडक्शन टीम ने अपडेट नहीं दिया। इस वजह से शूट हमें रोकना पड़ा और फिर अगले दिन हमने शूट को पूरा किया।

India Core News

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)