• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश लूट और हत्या के मामलों में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान, सौरभ और ऋषभ के रूप में हुई है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इन बदमाशों को घेरकर मुठभेड़ की। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता मानते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को करारा झटका लगेगा। पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)