• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, दो घायल

Report By : ICN Network

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो बदमाश घायल हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब कुछ बदमाश एक ई-रिक्शा लूटकर फरार हो रहे थे। बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसका रिक्शा, मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली।

सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। भागते वक्त उनका रिक्शा नाले की तरफ पलट गया। घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश, विकास और आज़ाद, गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी सरताज को मौके से ही दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)