• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

भारत-पाक तनाव के बीच ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा अभ्यास तेज

Report By : ICN Network

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। शनिवार को जेवर, रबूपुरा और दनकौर थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा अभ्यास किया।

कोतवाली परिसरों में दो सुरक्षात्मक मोर्चे बनाए गए, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष वॉच टॉवर स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा अभ्यास की निगरानी अडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार, एसीपी अरविंद कुमार और कोतवाल मुनेंद्र सिंह ने की।

वहीं, रबूपुरा पुलिस ने हरियाणा सीमा पर पांच प्रमुख स्थानों पर अस्थायी सैंडबैग बैरियर तैयार किए हैं, जिनमें गांव चंडीगढ़, चचूरा और फलैदा कट शामिल हैं। यह कदम सीमा से सटे इलाकों में संभावित अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आपात स्थिति से निपटने और क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभ्यास किया जा रहा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)