• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली सरकार के 100 दिन: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया विकास कार्यों का खाता

Report By : ICN Network

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए एक विशेष ‘वर्क बुक’ जारी की है। इस दस्तावेज़ में सरकार द्वारा किए गए 20 प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया गया है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी उपाय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बताया और कहा कि यह जनता के बीच ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार नाम करने वाली थी, हम सेवा वाली सरकार हैं। शीश महल में रहकर कुछ नहीं किया गया। हम विकसित दिल्ली के लिए काम करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि अगले 10 दिनों में उनके विधायक, मंत्री और पार्षद इस वर्क बुक को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

इस पहल के माध्यम से सरकार ने अपनी योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया है, ताकि लोग जान सकें कि उनके लिए क्या किया गया है और आने वाले समय में क्या योजनाएँ बनाई गई हैं।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)