• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से अपराधी घायल

Byadmin

Jun 20, 2025

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश की पहचान कासिम उर्फ सागर के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है। वह हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यह अपराधी क्षेत्र में सक्रिय है। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कासिम पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)